IND vs BAN: उमेश यादव ने तोड़ा वर्ल्‍ड चैंपियन कैप्‍टन का रिकॉर्ड….एशियाई पिचों पर नाम किया ये खास मुकाम

खेल

उमेश यादव (Umesh Yadav) ने बांग्‍लादेश दौरे से पहले अपना आखिरी टेस्‍ट मैच साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर केपटाउन में खेला था. मीरपुर टेस्‍ट की पहली पारी में उन्‍होंने चार विकेट अपने नाम किए.

उमेश यादव ने ढाका टेस्‍ट में इस फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं.

नई दिल्‍ली:
 उमेश यादव ने बांग्‍लादेश के खिलाफ मीरपुर टेस्‍ट (India vs Bangladesh) में चार विकेट हॉल अपने नाम किया. भारतीय टीम का यह पेसर नियमित तौर पर टीम इंडिया में नहीं खेलता है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी की गैर मौजूदगी में चांस मिला, जिसका उमेश (Umesh Yadav) ने भरपूर फायदा भी उठाया. चार विकेट हॉल के दम पर उमेश ने टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है.
इमरान खान छूटे पीछे
उमेश यादव ने एक तेज गेंदबाज के रूप में एशियाई पिचों पर बॉलिंग स्‍ट्राइकरेट के मामले में पाकिस्‍तान के विश्‍व कप विजेता कप्‍तान को पीछे छोड़ दिया है. अगर 100 या इससे अधिक विकेट लेने वाले क्रिकेटर्स की बात की जाए तो इस मामले में उमेश ने पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान इमरान खान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया

इमरान के साथ-साथ पड़ोसी देश के दिग्‍गज गेंदबाज वसीम अकरम भी स्‍ट्राइकरेट के मामले में पीछे छूट गए हैं. उमेश यादव का टेस्‍ट स्‍ट्राइकरेट 48.5 का है जबकि इमरान 48.8 और वसीम 52.4 की स्‍ट्राइकरेट के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं.

कौन है एशिया का बादशाह
एशिया में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍ट्राइकरेट वाले पेसर की बात की जाए तो इस मामले में पहले स्‍थान पर पाकिस्‍तान के ही वकार यूनिस का नाम आता है. 38.2 की स्‍ट्राइकरेट के साथ वो पहले स्‍थान पर हैं जबकि 44.5 की स्‍ट्राइकरेट के साथ शोएब अख्‍तर दूसरे नंबर पर आते हैं. उमेश यादव इस फेहरिस्‍त में तीसरे स्‍थान पर हैं.