Iran us war live Update: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका से जुड़े तीन जहाजों और तेल टैंकरों पर हमले का दावा किया है. अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के तीन तेल टैंकर नष्ट करने के बाद यह तनाव बढ़ा है. ईरानी सांसद ने इसे अमेरिका के साथ अस्तित्व की लड़ाई बताया है. दूसरी ओर इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान और सीरिया में बमबारी की है.
Iran War Live News: इजरायल बरसा रहा दक्षिणी लेबनान पर गोले
Iran us war live Update: इजरायली सेना तोप से गोले बरसाकर दक्षिणी लेबनान के कफर रेमान शहर के बाहरी इलाकों को लगातार निशाना बना रही है. इससे पहले अरब सलिम, नबातियेह अल-फोवका और कफर रेमान के अन्य इलाकों में भी हमले किए जा चुके हैं.
Iran us war live Update: अरागची ने तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से की बात
Iran War Live News: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान और सऊदी अरब के राजकुमार फैसल बिन फरहान अल साउड से फोन पर बातचीत की. ईरानी मीडिया के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा हुई. अरागची ने क्षेत्र में स्थिरता लाने और अमेरिका की आक्रामक कार्रवाइयों की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य में फैली असुरक्षा को खत्म करने के लिए चल रहे राजनयिक प्रयासों पर भी जोर दिया. इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करना और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है.
Iran us war live Update: इजरायली सेना ने लेबनान मं जारी किया विस्थापन का आदेश
इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह क्षेत्र के अरब सलिम नगर पालिका के निवासियों के लिए जबरन विस्थापन का आदेश जारी किया है. सेना ने एक नक्शा साझा कर चेतावनी दी कि हिजबुल्लाह ड्रोन हमलों के जवाब में वे एक कथित हिजबुल्लाह सुविधा को निशाना बनाने वाले हैं. अधिकारियों ने लोगों से तुरंत वह इलाका छोड़ने को कहा है. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित ब्लू लाइन से लगभग दस किलोमीटर आगे तक लेबनान के करीब पांच प्रतिशत हिस्से पर इजराइल का अवैध कब्जा बना हुआ है, जिससे क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है.
Iran-US War Update: ईरान में फ्यूल टैंकर में धमाका, 11 की मौत
Iran War Live News: पश्चिमी ईरान में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना के बाद फ्यूल टैंकर में हुए जोरदार धमाके में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए. सरकारी एजेंसी ‘आईआरआईबी’ के मुताबिक, यह भीषण हादसा कुर्दिस्तान प्रांत के सनांदाज काउंटी और हमदान प्रांत के हमदान काउंटी को जोड़ने वाली एक सड़क पर हुआ. टैंकर में विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आने से कई अन्य वाहन भी जलकर खाक हो गए. अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
Iran Attacks US Drone Boat: ईरान का दावा, अमेरिका की ड्रोन बोट पर किया हमला
Iran War Live News: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही अमेरिका की एक रिमोट से संचालित ड्रोन नाव पर हमला करने का दावा किया है. IRGC ने एक बयान में कहा कि यह रणनीतिक जलमार्ग ईरान के नियंत्रण में है और दुश्मन की किसी भी हरकत का कड़ा जवाब दिया जाएगा. ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि क्षेत्र को छोड़कर अपनी गलत गतिविधियों को बंद करने के अलावा उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.
Iran us war live Update: पहली बार ईरान ने छोड़ीं सुपरसोनिक एंटी शिप मिसाइलें?
Iran War Live News: इंटरनेशनल अफेयर्स एक्सपर्ट डेविड का दावा है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब ईरान की ओर से अमेरिकी वॉरशिप पर सुपरसोनिक एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. USS जॉर्ज वॉशिंगटन को निशाना बनाकर ये हमला किया गया, जो लगभग इसे हिट ही कर चुका था.
