Kundli Me Majboot Shani: कुंडली में मजबूत शनि व्यक्ति को धन, प्रॉपर्टी से कर देता है मालामाल, इसके हैं 7 संकेत

धर्म
Kundli Me Majboot Shani: शनि का नाम आते ही लोग घबरा जाते हैं क्योंकि वे न्याय और कर्म फल प्रदान करने वाले देवता है. साढ़ेसाती और ढैय्या के समय में शनि का प्रभाव लोगों पर अधिक देखने को मिलता है. इस समय में वे बुरे कर्मों का फल देते हैं, लेकिन जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में होते हैं, उसे धन, संपत्ति से मालामाल कर देते हैं. कहा जाता है कि शनि जब देने पर आते हैं तो व्यक्ति को छप्पर फाड़कर लाभ देते हैं. कुंडली में मजबूत शनि के 7 संकेत होते हैं.

कुंडली में मजबूत शनि के संकेत

1. जमीन-जायदाद और स्थायी संपत्ति
ज्योतिष में शनि को भूमि और भवन का भी कारक ग्र​ह माना गया है. जिस पर शनि की कृपा होती है, उसके जीवन में पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता है. इसके अलावा वह अपनी मेहनत से भी बड़ा मकान, जमीन, वाहन या अन्य चल-अचल संपत्ति अर्जित करने में सफल होता है.
2. जीवन में स्थिरता और धैर्य
शनि व्यक्ति को अचानक से रंक से राजा नहीं बनाता है क्योंकि वह एक धीमा ग्रह है, उसकी गति धीमी है. लेकिन इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति कदम दर कदम स्थाई सफलता प्राप्त करता है, उसके जीवन में स्थिरता आती है और वह धैर्यवान होता है. इस वजह से वह हर मुश्किल परिस्थिति का सफलतापूर्वक सामना करता है.

3. न्यायप्रिय और सच के साथी
शनि के शुभ प्रभाव की वजह से ये लोग हमेशा न्याय और सच का साथ देते हैं. वे न ही अन्याय करते हैं और न ही अन्याय होने देते हैं. ये लोग किसी का हक नहीं मारते हैं. वे लोग एक निष्पक्ष, गंभीर और भरोसेमंद व्यक्ति होते हैं.

4. अनुशासन और कड़ी मेहनत
शनि की वज​​ह से ये लोग काफी परिश्रमी होते हैं. इनको अपनी मेहनत पर भरोसा होता है. इसके साथ ये लोग अनुशासन प्रिय भी होते हैं. ये एक बार जो लक्ष्य बना लेते हैं, उसे कड़ी मेहनत और अनुशासन से हासिल कर लेते हैं. ऐसे लोगों में हर काम को योजना बनाकर तय समय में पूरा करने की क्षमता होती है.
5. तकनीकी, न्याय और प्रशासनिक क्षेत्रों में सफलता
शनि के शुभ प्रभाव से व्यक्ति न्यायपालिका, राजनीति या प्रशासन में उच्च पद प्राप्त करते हैं. ये लोग जज, वकील, बड़े सरकारी अधिकारी, सेना में बड़ा पद आदि प्राप्त करते हैं. या फिर वे रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग, लोहा, पेट्रोलियम, मशीनरी, खनन या ठेकेदारी के क्षेत्र में नाम कमाते हैं.
6. गरीब और बड़ों का सम्मान
ऐसे लोग गरीब, असहाय, बुजुर्ग, अपने से उम्र में बड़े लोगों का सम्मान करते हैं. उनके प्रति इनके मन में दया भाव रहता है. माता से विशेष लगाव रहता है. ये ऐसे लोगों की मदद बढ़ चढकर करते हैं.
7. लंबी आयु
शनि की कृपा से ऐसे लोगों की आयु अधिक होती है. ये औसत लोगों से अधिक जीवन व्यतीत करते हैं और निरोगी भी होते हैं. पूरे जीवन भर इनके पास धन की कमी नहीं होती है.