आंखों के लिए वरदान हैं ये जादुई बीज…खाते ही हट जाएगा चश्मा! आयरन-विटामिन से लदालद, जानें कैसे करें सेवन

हेल्थ

 कद्दू के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. खासतौर से आंखों की रोशनी ज्यादा करने के लिए आप कद्दू का सेवन कर सकते हैं.

  • कद्दू के बीज आंखों के लिए फायदेमंद हैं.
  • कद्दू के बीज में विटामिन ए, आयरन, और मैग्नीशियम होते हैं.
  • सुबह खाली पेट कद्दू के बीज खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है.

Kaddu Ke Beej Ke Fayde: कद्दू की सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उससे कहीं अधिक हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है. कद्दू के सब्जी के साथ ही इसके बीज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बड़े ही गुणकारी होते हैं. यह हमारी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में कारगर होते हैं. आइए आयुष चिकित्सा अधिकारी से जानते हैं कि आखिर कैसे कद्दू के बीज हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में कारगर होते हैं.

कद्दू के बीज के फायदे
आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाली रायबरेली की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि कद्दू की सब्जी तो हमारे लिए फायदेमंद होती ही है. लेकिन इसके बीच भी हमारे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाते हैं.

कद्दू के बीज में मौजूद गुण
इसमें मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और फाइबर के साथ ही विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसीलिए कद्दू के बीज को विटामिन का पावर हाउस भी कहा जाता है. वह बताती हैं कि कद्दू के बीज में मौजूद विटामिन ए हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर होता है. इसका सेवन करने से हमें रतौंधी जैसी बीमारी से राहत मिलती है. इसलिए जरूरी है कि इसकी सब्जी का सेवन करने के साथ ही इसके बीज का भी सेवन किया जाए.

 

कैसे खाएं कद्दू के बीज
डॉ स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक सुबह के समय खाली पेट कद्दू के बीच का सेवन करना हमारे लिए फायदेमंद होता है. इसके लिए आप सुख भुने हुए कद्दू के बीज को नाश्ते के रूप में प्रयोग कर सकते हैं. फिर कद्दू के बीजों को मिक्सर में पीसकर सलाद और करी में मिल सकते हैं. इसके अलावा 8 से 10 बीज कच्चे या भूनकर भी सुबह खाली पेट खा सकते हैं. जिससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी.साथ ही ड्राई आंखों की समस्या से भी आपको राहत मिलेगी.

 

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. crimecap news  किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.