CBI अब ‘पिंजरे से बाहर’ लेकिन उसके पंख हुए भगवा : जांच एजेंसी की कार्यशैली पर कपिल सिब्बल

Breaking News

Loading

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘सीबीआई जो कभी पिंजरे में बंद तोता थी वह अब पिंजरे से बाहर है। अब उसके पंख भगवा हैं और ईडी भी उसके पंखों के रूप में काम कर रहा है.’’

नई दिल्ली: 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) के आवास पर छापेमारी किए जाने के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने शनिवार को कहा कि जांच एजेंसी जो कभी ‘‘पिंजरे में बंद तोता” थी और वह अब ‘‘पिंजरे से बाहर है” लेकिन उसके पंख भगवा हो गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) भी उसके पंखों के रूप में काम कर रहा है.

सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में शुक्रवार को सिसोदिया के घर और 30 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी.

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘सीबीआई जो कभी पिंजरे में बंद तोता थी वह अब पिंजरे से बाहर है. अब उसके पंख भगवा हैं और ईडी भी उसके पंखों के रूप में काम कर रहा है.”

उन्होंने कहा, ‘‘वह (सीबीआई) वही दोहराती है जो उसका मालिक कहता है.”

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई छापे के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी जारी है. वहीं मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि भाजपा सरकार डरी हुई है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘राष्ट्रीय विकल्प‘ के तौर पर उभर रहे हैं.