मनोरंजन

वरुण धवन-कृति सेनन ने अपकमिंग मूवी भेड़िया की रिलीज डेट का किया ऐलान,बताया अगले साल इस दिन थियेटर में होगी रिलीज फिल्म

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी  मोस्टअवेटेड फिल्म  ‘भेड़िया’  की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग के खत्म होने के साथ ही साथ वरुण ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दिया है। साथ ही साथ एक्टर ने ये भी बताया है कि फिल्म थियेटर में रिलीज होगी।  बता दें कि सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘भेड़िया’ को डायरेक्टर अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं। इसमें वरुण के अलावा कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल हैं।

कृति-वरुण ने किया फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा 

फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए  वरुण धवन ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि फिल्म भेडिया अगले साल ( 2022) 14 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं कृति सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खबर को शेयर किया। इतना ही नहीं दोनों ने अपने-अपने पोस्ट से शूटिंग के खत्म होने पर पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।

शूटिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइन का रखा गया पूरा ध्यान

फिल्म की शूटिंग बहुत ही मुश्किल हो पाया है क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से कई बार मेकर्स को शूटिंग रोकनी पड़ी थी। हालांकि अब मेकर्स का कहना है कि शूटिंग के दौराना कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया। मूवी के काफी सीन को अरुणाचल प्रदेश और मुंबई में फिल्माया गया है।

रिलीज डेट की घोषणा करने से पहले वरुण ने शेयर किया अपना लुक

शूटिंग पूरी होने और फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने से पहले वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी दमदार बॉडी दिखाते नजर आए थे। इस शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ”  फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग खत्म होने वाली है, बस एक काम बचा हुआ है।” फोटो में वह शीशे के सामने लंबे बाल और दाढ़ी के साथ नजर आ रहे थे।