उत्‍तर प्रदेश में हर रविवार कंप्‍लीट लॉकडाउन, बिना मास्‍क पकड़े गए तो 1 हजार रुपये जुर्माना

उत्तरप्रदेश

Loading

UP Weekend Lockdown: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने समीक्षा बैठक में मास्‍क न लगाने वालों पर सख्‍ती करने का आदेश दिया है. ऐसे लोगों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं. दोबारा बिना मास्‍क के पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये वसूले जाएंगे.

लखनऊ.

कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditya Nath) रोजना टीम-11 और फील्ड के अफसरों के साथ वर्चुअली बैठक कर रहे हैं. शुक्रवार को टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी ने प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हर रविवार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कंपलीट लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. उत्तर प्रदेश में अब सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पूर्णतया बंदी रहेगी. इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार तथा दफ्तर बंद रहेंगे. प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा.

बैठक के दौरान सीएम योगी ने भरण-पोषण भत्ता की सूचीअपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं. इससे जल्द ही गरीबों को राहत राशि मिल सकेगी. वहीं, विधायक निधि का उपयोग भी कोबिड केयर फंड में किया जाएगा. प्रदेश में बिना मास्क के कोई नहीं चल सकेगा. मास्क न लगाने वालों पर 1000 का जुर्माना लगाया जाएगा और दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा.

सीएम योगी ने उन जिलों में कोविड हॉस्पिटल बनाने का निर्देश दिया है, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2,000 से अधिक हैं. निजी अस्पतालों को भी कोविड-19 अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने का आदेश दिया गया है. बता दें कि लखनऊ में कोरोना के 5,183 नए मामले सामने आए, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई. वहीं, पूरे यूपी में गुरुवार को 22,439 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. साथ ही 104 लोगों की मौत भी हुई है.