भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा बवाल, कप्तान से हुई लड़ाई तो बीच दौरे से लौट आया खिलाड़ी

Navjot Singh Sidhu Mohammad Azharuddin controversy: भारतीय क्रिकेट में वैसे तो बहुत तरह के बवाल हुए हैं, लेकिन एक विवाद ऐसा भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. ये विवाद है नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बीच. कप्तान के साथ विवाद के कारण सिद्धु बीच दौरे से वापस लौट आए थे.

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव से जब कैच छूटा था तो हार्दिक पांड्या ने सरेआम उन पर गुस्सा दिखाया. ऐसा ही कुछ साल 2013 में रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना के बीच हुआ था. रैना ने जब कैच छूटा तो जडेजा आग बबूला हो गए थे. क्रिकेट के मैदान पर इस तरह की नोकझोंक कई बार देखने को मिला है, लेकिन मैच के बाद इन घटनाओं का कोई महत्व नहीं रहता है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट में इसी तरह की एक घटना साल 1996 में हुई थी, जिसके कारण एक खिलाड़ी बीच दौरे से वापस घर लौट गया था.
ये कोई और नहीं, बल्कि नवजोत सिंह सिद्धू थे. घटना अजहरुद्दीन की कप्तानी की है. बता दें कि सिद्धू और अजहर के बीच किसी बात को लेकर एक ऐसा मनमुटाव हुआ कि बीसीसीआई को जांच कमिटी बिठानी पड़ गई. मामला ये था कि कप्तान अजहर ने सिद्धू को लेकर कुछ ऐसा जिससे वह नाराज हो गए और इंग्लैंड दौरे को बीच में ही छोड़कर वह वापस लौट आए.

क्या है था पूरा मामला?

अजहर और सिद्धू के बीच का मामला पूरी तरह से एक गलतफहमी की थी. अजहरुद्दीन हैदराबाद से हैं. अजहर ने सिद्धू को कुछ ऐसा कहा जिसके शब्‍द में ‘मां की…’ आता था. सिद्धू को लगा कि अजहरुद्दीन उन्हें मां की गाली दे रहे हैं और नाराज होकर वह इंग्लैंड दौरे के बीच में ही भारत वापस लौट आए. ऐसे में मामला गंभीर हो गया.

अचानक बीच दौरे से सिद्धू के वापस लौटने से अखबारों में यह खबर पहले पन्‍ने पर छाया रहा. मामले ने तूल पकड़ा तो बीसीसीआई को भी एक्‍शन में आना पड़ गया. आनन-फानन में बीसीसीआई ने जांच के लिए एक मीटिंग बुला ली. उस मीटिंग में बीसीसीआई के अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर थे. इस जांच कमिटी में सुनील गावस्‍कर और मोहिंदर अमरनाथ को भी शामिल किया गया. जांच कमिटी में ये बात निकलकर सामने आई कि सिद्धू को गलतफहमी हुई थी. ऐसे में उन्होंने माफी मांगकर इस पूरे मामले को खत्म किया.