“मुझसे पूछने वाले क्या गरीबों से पूछते हैं कि उन्हें ठंड लगती है या नहीं?”: भारत जोड़ो यात्रा में बोले राहुल गांधी

Breaking News

Loading

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के साथ मीडिया वाले भी नफरत फैलाने का काम करते हैं. टीवी पर 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम हो रहा है.

राहुल ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस हमेशा एक-दूसरे को लड़ाने का काम करती हैं.

नई दिल्ली: 

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को राजधानी दिल्ली पहुंची. दिल्ली के इस पड़ाव पर ब्रेक लेने से पहले लाल किले पर एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने साथ ही कहा कि यात्रा के दौरान मेरे सिर्फ टी-शर्ट पहनने पर मुझसे पूछते हैं कि आपको ठंड नहीं लगती? क्या ये बात वो गरीबों और मजदूरों से पूछते हैं?

कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये यात्रा भारत में प्यार और सद्भावना फैलाने के लिए है. भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है. ये देश प्यार से मिलकर एक साथ रह रहा है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों से उसकी जाति या धर्म नहीं पूछी जाती. हम सभी साथ में पदयात्रा कर लोगों को प्यार और मोहब्बत का संदेश देते हैं. यहां पर कोई नफरत या हिंसा नहीं है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के साथ मीडिया वाले भी नफरत फैलाने का काम करते हैं. टीवी पर 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस देश में उद्योगपतियों की सरकार है.

उन्होंने कहा कि हिंदू घर्म में कहां लिखा है कि गरीबों और कमजोर लोगों को कुचलना चाहिए. ये लोग हमेशा एक-दूसरे को लड़ाने का काम करते हैं.