,वाशिंगटन
फार्मास्युटिकल कंपनी फाइजर और बायोएनटेक ने शुक्रवार को कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते प्रकोप पर गहरी चिंता जताई है। दवा कंपनियों ने एक बयान में कहा है कि वे इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि कोरोना वायरस का वैरिएंट ओमीक्रोन से बचने में उसका टीका सक्षम है या नहीं।
हालांकि दोनों कंपनियों ने कहा है कि वह करीब 100 दिनों में इस वेरिएंट के खिलाफ एक नया टीका विकसित कर लेंगे। इससे पहले दिन में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रीका में पहचाने गए कोरोना वायरस बी.1.1.529 के नए स्ट्रेन को चिंताजनक है और इसका नाम ओमीक्रोन ग्रीक वर्णमाला से रखा गया है।
बयान के अनुसार, फाइजर और बायोएनटेक ने कहा कि वे आगामी दो सप्ताह में ओमीक्रोन पर अधिक डाटा की उम्मीद करते हैं और ऐसा देखा गया है कि यह पहले पाए गए वेरिएंट से काफी अलग है।















