वन नेशन, वन इलेक्शन का टीएमसी करेगी विरोध, हमारे देश में यह संभव नहीं : कुणाल घोष

Breaking News

Loading

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि हमारी पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पहले ही इस वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर अपना रुख साफ कर चुकी है

कोलकाता

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि हमारी पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पहले ही इस वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर अपना रुख साफ कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि हमारी नेता और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि हमारे देश में यह संभव नहीं है। हमारे देश के हर हिस्से का अपना इतिहास है, अपनी संरचना है और अपनी व्यवस्था है। इसलिए हम इस सिद्धांत का समर्थन नहीं कर रहे हैं और हम ऐसी प्रक्रिया का कड़ा विरोध करते हैं।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल में आर्थिक स्तर पर गिरावट की बात कही है। जिसको लेकर कुणाल घोष ने कहा कि अमित मालवीय ने जो कहा है वह निराधार है। अलग-अलग अनुभाग और अलग-अलग विभाग हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों की रिपोर्ट के मुताबिक विकास के मामले में पश्चिम बंगाल पहले और दूसरे स्थान पर है। महिला करदाताओं में भी पश्चिम बंगाल पूरे भारत में तीसरे स्थान पर है। मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल में विकास बहुत अच्छे से हो रहा है।

उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष का एक वर्ग कभी बीजेपी, कभी सीपीआई (एम), कभी कोई अन्य पार्टी, संदेशखाली के मुद्दे को उठाने की कोशिश करती है। भाजपा राज्य सरकार को बदनाम करने की पूरी कोशिश में लगी हुई है लेकिन, जनता सचेत और सजग है, ऐसे में वह किसी के धोखे में नहीं आने वाली है। हम सबने देखा कि भाजपा ने इस मुद्दे पर किस तरह की साजिश रची थी। अब वह लोग फिर से एक वर्ग को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।