भाजपा-एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया बिहार की जनता भाजपा-एनडीए को सबक सिखा रही है : राजद नेता तेजस्वी यादव

Breaking News

“भाजपा-एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया”, तेजस्वी बोले- इन्होंने बिहार की जनता को केवल ठगने का किया काम….

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार भाजपा और एनडीए गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार बिहार की जनता भाजपा-एनडीए को सबक सिखा रही है। इन्होंने केवल…

 

पटना

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार भाजपा और एनडीए गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार बिहार की जनता भाजपा-एनडीए को सबक सिखा रही है। इन्होंने केवल ठगने का काम किया है तो इस बार बिहार की जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देगी।

‘पीएम महंगाई का म नहीं बोल पाते’
वहीं, कोविशील्ड मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जब तक पूरी जानकारी सामने ना आ जाए। वहीं, पहले और दूसरे चरण के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत देरी पर आने पर उन्होंने कहा पहले तो हमेशा रात के 9:00 बजे तक आ जाया करता था। अगर इस तरह की बातें हो रही है तो चुनाव अधिकारियों को पूरी ट्रांसपेरेंसी रखनी चाहिए। जो आंकड़े हैं बार-बार बदल रहे हैं। ये कहीं ना कहीं ठीक नहीं है। पहले कैसे पता चल जाता था और सारा डेटा रात के 9:00 बजे तक आ जाता हैं। हर बूथ का रिकॉर्ड आ जाता है और बूथ पर कितना पोल पड़ा, जो पोलिंग एजेंट बैठता है वह बता देता है। इससे तो मैनिपुलेशन का शंका लोगों में बढ़ता जा रहा है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो महंगाई का म नहीं बोल पाते। गरीबों का ग नहीं बोल पा रहे हैं तो इस हिसाब से आप देखिए। जब 2014 में वह चुनाव लड़ रहे थे तो वो क्या बोल रहे थे। उस समय गैस सिलेंडर का क्या चार्ज होता है और आज गैस सिलेंडर का दाम 1400 है। अब तो प्रधानमंत्री जी बेरोजगारी का ब नहीं बोल रहे हैं। आप नौकरी के बारे में बात नहीं करते हैं, न बिहार के विशेष राज्य के दर्जा के बारे में बात करते हैं और ना महंगाई के बारे में।

“भाजपा के लोगों को कुछ काम नहीं है”
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 10 लाख रोजगार देने के दावे पर तेजस्वी यादव ने कहा चलिए अच्छा है। मेरी बात को बोल रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता और देश की जनता से पूछो की सबसे पहली बार 2020 में किसके मुंह से सुना था नौकरी देने की बात। ये किसका एजेंडा था। उस समय भाजपा के लोग बोलते थे नौकरी नहीं देंगे। भाजपा के लोगों को कुछ काम नहीं हैं, बस दिन भर झूठ बोलना हैं। हमने 5 लाख लोगों को नौकरी दिया और 3 लाख प्रक्रियाधीन है। जब से हम बोले हैं कि 3 लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन है, तब से ये लोग बोल रहे हैं कि हम दे देंगे…हम दे देंगे इससे कोई फायदा नहीं होने वाला।