पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पवार ने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही पार्टी के किसी भी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि भाजपा नेताओं के खिलाफ जांच भी रोक दी गई।
मुंबई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा के किसी भी नेता के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोई कार्रवाई नहीं की। चुनाव आयोग द्वारा उनके भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली राकांपा का दर्जा देने पर शरद पवार ने कहा कि उन्होंने देश में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी थी। वह इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं। बता दें कि चुनाव आयोग ने शरद पवार की पार्टी का चुनाव चिंह घड़ी आवंटित किया है।
पिछले साल ही अजित पवार अपने कुछ सांसदों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। चुनाव आयोग ने शरद पवार के नेतृत्व वाले समूह के लिए पार्टी का नाम ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ आवंटित किया है।
भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं: शरद पवार
पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पवार ने दावा किया कि जब भी कोई भाजपा का विरोध करता है तो सत्ता का दुरुपयोज जरूर होता है। उन्होंने कहा, ‘ईडी देशभर में छापेमारी कर रही है। साल 2005 से 2023 तक 6,000 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उनमें से केवल 25 मामलों में पर्याप्त निष्कर्ष प्राप्त हुआ। वहीं 85 फीसदी मामलों में विपक्ष के राजनीतिक नेता शामिल थे।’




