पीएम मोदी ने आम जनता की जेब काटने के लिए ‘सुपारी’ ली है: मल्लिकार्जुन खरगे

Breaking News

Loading

 ‘आपने लोगों की जेब काटने के लिए सुपारी ली’, मल्लिकार्जुन खरगे का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार……

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ आवश्यक दवाओं की कीमतों में कथित वृद्धि को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आम जनता की जेब काटने के लिए ‘सुपारी’ ली है। उनका हमला मीडिया की उन खबरों पर आया जिसमें कहा गया था कि एक अप्रैल से 384 आवश्यक दवाओं और 1,000 से अधिक फॉर्मूलेशन में 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

कांग्रेस पार्टी के मुखिया खरगे ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी आपने लोगों की जेब काटने के लिए ‘सुपारी’ ली है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में एक कार्यक्रम में कहा था कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने पर तुले हुए हैं और उन्होंने इसके लिए सुपारी दी है।