पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। अब शिवेसना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि यह हिंसा सुनियोजित तरीके से हो रही है और उन्होंने इसका आरोप भाजपा पर लगाया है। संजय राउत ने कहा कि बंगाल में भाजपा सुनियोजित तरीके से हिंसा करा रही है…जब भी चुनाव नजदीक आते हैं या जहां भाजपा को हार का डर रहता है या फिर जहां भाजपा कमजोर है, वहां दंगे होते हैं।