लड़की ने बाइक पर बैठने से किया मना तो हेलमेट से ही मारने लगा हैवान, महिला बुरी तरह घायल, देखें VIDEO

क्राइम

Man hits woman with helmet in Gurugram: इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अधिक जानकारी साझा करते हुए गुरुग्राम के एसीपी मनोज ने बताया, ‘कमल नाम के एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को हेलमेट से पीटा, क्योंकि उसने बाइक पर उसके साथ जाने से इनकार कर दिया था.’

गुरुग्राम से जो चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें एक व्यक्ति महिला को हेलमेट से मारते हुए दिख रहा है.

गुरुग्राम: दिल्ली के कंझावला मामले को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच, अब हरियाणा से एक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स महिला को हेलमेट से पीटते हुए दिखाई दे रहा है. दरअसल, महिला ने उसकी बाइक पर बैठने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद आरोपी शख्स ने महिला को हेलमेट से पीट-पीटकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. यह पूरी वारदात गुरुग्राम के CCTV फुटेज में भी कैद हुई है.

ANI के मुताबिक, आरोपी का नाम कमल बताया गया है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसके बाद वह शख्स महिला को अपने हेलमेट से मारता दिख रहा है. उनके आस-पास के कुछ स्थानीय लोग हस्तक्षेप करने की कोशिश करते हैं और उसे जैसे-तैसे रुकवाते हैं. वीडियो देखकर यह भी प्रतीत होता है कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक-दूसरे को जानते हैं.

इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अधिक जानकारी साझा करते हुए गुरुग्राम के एसीपी मनोज ने बताया, ‘कमल नाम के एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को हेलमेट से पीटा, क्योंकि उसने बाइक पर उसके साथ जाने से इनकार कर दिया था. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया.’

उन्होंने बताया कि आरोपी पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है.