अहमदाबाद में सबसे अधिक कोरोना मृत्यु के आंकड़े डरा रहे है.

Breaking News

Loading

पंजाब (Punjab), गुजरात (Gujarat)और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हर 100 कोरोना संक्रमितों में से दो की मौत हो रही है. इसी तरह देश के बड़े राज्‍यों में शामिल दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्‍थान और उत्तर प्रदेश प्रदेश में मौत का ये आंकड़ा 1 प्रतिशत से ज्‍यादा हो गया है.

देश में कोरोना (Corona) ने अब घातक रूप ले लिया है. भारत में कोरोना से होने वाली मौत (Corona Death) का आंकड़ा 1.3% तक पहुंच गया है. इसका मतलब है कि देश में हर 100कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Infected Patients) में से एक व्‍यक्ति की मौत हो रही है. कोरोना के इस संकट के बीच देश के कई शहरों में कोरोना से होने वाली मृत्‍युदर 2.5% तक पहुंच गई है. पंजाब (Punjab), गुजरात (Gujarat) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में हर 100 कोरोना संक्रमितों में से दो की मौत हो रही है. इसी तरह देश के बड़े राज्‍यों में शामिल दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्‍थान और उत्तर प्रदेश प्रदेश में मौत का ये आंकड़ा 1 प्रतिशत से ज्‍यादा हो गया है.

गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों ने डराना शुरू कर दिया है. 2500 से अधिक मौत के साथ अहमदाबाद में कोरोना से होने वाली मौत की दर 2.4% तक पहुंच गई है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में अब तक हुई 6 हजार 656 मौतों में से 40% से ज्यादा 2,844 मौतें अकेले अहमदाबाद में हुई हैं.