संतों को भी सुरक्षा नहीं दे पा रही है भाजपा सरकार : कांग्रेस

Breaking News

Loading

कांग्रेस ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सोमवार को कड़ा हमला किया

नई दिल्ली।

कांग्रेस ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सोमवार को कड़ा हमला किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार संतों की भी रक्षा नहीं कर पा रही है ।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “संतों-महन्तों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद के आदरणीय महंत नरेंद्र गिरी जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हृदयविदारक है। श्रद्धांजलि। क्या ये आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या। उत्तर प्रदेश भाजपा की ये कैसी सरकार है जो देश के संतों महंतों की रक्षा करने में भी समर्थ नहीं।”

गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरि महाराज का शव प्रयागराज स्थित उनके बाघम्बरी मठ में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस को मौके पर सात पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।