लोकप्रियता नहीं, ये बेरोजगारी की विकराल स्थिति दिखाता = ‘अग्निपथ’:चिदंबरम

Breaking News

Loading

लोकप्रियता नहीं, ये बेरोजगारी की विकराल स्थिति दिखाता : ‘अग्निपथ’ के लिए साढ़े 7 लाख आवेदन पर चिदंबरम….

वायुसेना ने मंगलवार को कहा था कि उसे लघु अवधि के लिए सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के तहत साढ़े सात लाख आवेदन मिले हैं. योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी और मंगलवार को खत्म हो गई.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार रात को कहा कि वायुसेना को ‘अग्निपथ’ योजना के तहत साढ़े सात लाख आवेदन मिलना योजना की लोकप्रियता को नहीं दर्शाता है, बल्कि यह बताता है कि बेरोज़गारी की स्थिति विकराल है और इस वजह से युवा कोई भी नौकरी करने को तैयार हैं. वायुसेना ने मंगलवार को कहा था कि उसे लघु अवधि के लिए सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के तहत साढ़े सात लाख आवेदन मिले हैं. योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून को शुरू हुई थी और मंगलवार को खत्म हो गई.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, “ तथ्य : अग्निवीर योजना के तहत वायुसेना में 3000 पदों के लिए 7,50,000 आवेदक, गलत निष्कर्ष: ‘अग्निवीर योजना’ युवाओं के बीच लोकप्रिय है. सही निष्कर्ष : बेरोजगारी की स्थिति इतनी विकराल है कि हताश युवा कोई भी नौकरी लेने को तैयार हैं.”

उल्लेखनीय है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना की 14 जून को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी. चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा.

(इस खबर को  CRIME CAP NEWS  टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)