मनोरंजन

विद्या बालन की ‘जलसा’ का फर्स्ट लुक रिलीज, प्राइम वीडियो पर इस दिन आएगी फिल्म

मुंबई

विद्या बालन अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं जिसमें उनका दमदार किरदार होता है। उनकी आने वाली फिल्म ‘जलसा’ में वह और शेफाली शाह हैं। ऐसे में इस फिल्म का इंतजार भी बढ़ जाता है। अमेजॉन प्राइम वीडियो ने उनकी ड्रामा थ्रिलर ’जलसा‘ के प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। फिल्म में दोनों कलाकारों के अलावा मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, शफीन पटेल, सूर्या कासीभाटला और श्रीकांत मोहन यादव भी नजर आएंगे। फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किए गए हैं जिसमें विद्या बालन और शेफाली शाह इंटेंस लुक में हैं।

एक्साइटेड हैं विद्या

फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के विक्रम मल्होत्रा और शिखा शर्मा व सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके निर्देशक सुरेश त्रिवेणी हैं। अमेजॉन प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर विद्या और शेफाली के पोस्टर शेयर करने के साथ जानकारी दी कि फिल्म 18 मार्च को आ रही है।

विद्या बालन ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज से फिल्म का पोस्टर शेयर किया और बताया कि वह इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।