Breaking News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार- क्या भारत के लोकतंत्र में गरीब की जान की कोई कीमत है या नहीं

लखीमपुर घटना को लेकर राजनितिक गलियां गर्म है। हिंसा पर सियासी उबाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं।

क्या भारत के लोकतंत्र में गरीब की जान की कोई कीमत है कि नहीं

अश्वनी कुमार ने कहा, क्या भारत के लोकतंत्र में गरीब की जान की कोई कीमत है कि नहीं? क्या उस आजाद भारत में, जिसकी आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया, उस देश के नेताओं को दु:ख के समय अपनी सहानुभूति प्रकट करने का अधिकार नहीं? क्या कसूर था..प्रियंका गांधी जो सबसे पहले लखीमपुर खीरी पहुंच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिये रवाना हुईं, उन्हें इस तरह दो दिन तक हिरासत में रखा गया और अब गिरफ्तार कर लिया गया?

केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया

कांग्रेस नेता ने कहा, केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया? समाचार-पत्रों ने लिखा कि किसानों पर भी गोली चली लेकिन सरकार ने इस पूरे मामले में कुछ नहीं किया। जो सहानुभूति प्रकट करने गए, वो तो वहां रोक लिए गए और जिन्होंने किसानों को रौंद दिया, इसके लिए कहा जा रहा है वो तो वहां थे ही नहीं।

किसानों के साथ अब तक कोई समझौता नहीं हुआ

वहीं किसानों के मसले पर अश्वनी कुमार ने कहा, किसानों के साथ अब तक कोई समझौता नहीं हुआ, केंद्र सरकार ये तीनों कानून वापस ले तभी समझौता होगा। गौरतलब है कि लखीमपुर मामले में मंगलवार को उत्तरप्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया। उनके लिए सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में अस्थाई जेल बना दी गई है। प्रियंका गांधी के साथ हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 151, 107, 116 के तहत केस दर्ज किया है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button
Close