क्राइम

तालिबान ने अफगान सरकार के मीडिया और सूचना निदेशक की हत्या की

,नई दिल्ली

अफगानिस्तान सरकार के मीडिया और सूचना निदेशक दावा खान मेनपाल की काबुल में हत्या कर दी गई है। तालिबान ने दावा खान की हत्या की जिम्मेदारी ली है। टोलो न्यूज़ ने इस बात की जानकारी दी है। यह हत्या तालिबान द्वारा काबुल में रक्षा मंत्री के घर पर हमले के कुछ दिनों बाद हुई है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा खान की मौत को लेकर कहा है कि दावा को उसके कार्यों के लिए दंडित किया गया है।