क्या आपकी डाइट में भी शामिल है Cornflakes? तो जान लें इसके नुकसान

हेल्थ

,नई दिल्ली

भारत में सुबह के नाश्ते में पराठें, रोटी, सब्जी, अंडा, पनीर जूस आदि खाया जाता है। हालांकि अब बदलते समय के साथ भारतीय नाश्ते में कॉर्नफ्लेक्स ने एक खास जगह बनाई है। समय की कमी के कारण लोग कॉर्नफ्लेक्स खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसको बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। भारतीय घरों में हेल्दी फूड माना जाने वाला कॉर्नफ्लेक्स आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

कॉर्नफ्लेक्स में जीरो न्यूट्रिशनल वैल्यू होती है। इसको बनाने में कई कॉर्नसिरप और वनस्पति तेल जैसे इंग्रेडिएंट होते हैं। जो सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। वहीं इसका ज्यादा सेवन करने से डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी हाई होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स से पता चलता है कि कोई फूड कितनी तेजी से और कितनी मात्रा में शरीर के शुगर लेवल को बढ़ाता है।