CCTV में कैद हुआ Live Suicide: ट्रेन को आता देख पिता-पुत्र ने एक दूसरे का पकड़ा हाथ , पटरी पर लेट कर सुसाइड कर लिया

क्राइम महाराष्ट्र

Loading

महाराष्ट्र के पालघर जिले के भयंदर स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। एक 60 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने आती हुई लोकल ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है। पिता और पुत्र की पहचान 60 वर्षीय हरीश…

 

नेशनल डेस्क

महाराष्ट्र के पालघर जिले के भयंदर स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। एक 60 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने आती हुई लोकल ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है। पिता और पुत्र की पहचान 60 वर्षीय हरीश मेहता और उनके 35 वर्षीय बेटे जय के रूप में की गई है। वे वसई के निवासी थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ट्रेन आती देख दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पटरी पर लेट गए।

रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनकी आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।