तिरंगा हमारा अभिमान है, ये हर दिल में बसता है, राष्ट्रवाद कभी बेचा नहीं जा सकता : राहुल गांधी

Breaking News

Loading

राशन देने के बदले गरीबों से तिरंगे के नाम पर जबरन 20 रूपए की वसूली किए जाने वाले वीडियो पर राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, तिरंगा हमारा अभिमान है, ये हर दिल में बसता है। राष्ट्रवाद कभी बेचा नहीं जा सकता। सोशल मिडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राशनकार्ड धारक यह आरोप लगा रहे हैं कि यदि हम तिरंगा नहीं ले रहे तो हमें राशन नहीं दिया जाएगा।

तिरंगे के नाम पर जबरन 20 रूपए की वसूली 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी वीडियो को फेसबुक पर साझा कर केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, तिरंगा हमारा अभिमान है, ये हर दिल में बसता है। राष्ट्रवाद कभी बेचा नहीं जा सकता, ये बहुत ही शर्मनाक है कि राशन देने के बदले गरीबों से तिरंगे के नाम पर जबरन 20 रूपए की वसूली की जा रही है।

मोदी सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया 

तिरंगे के साथ-साथ हमारे देश के गरीबों के आत्मसम्मान पर भी प्रहार कर रही है भाजपा सरकार। दरअसल हर घर तिरंगा अभियान के तहत मोदी सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस अभियान को बीजेपी शासित राज्य भी खूब भुना रहे हैं।