![]()
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के कामकाज और उनकी ओर से लगातार उठाई जा रही सेवा संबंधी मांगों पर नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि न्यायिक अधिकारी हर समय वेतन-भत्तों, सुविधाओं और सेवा लाभों के बारे में सोचते रहते हैं। अदालत के सामने यह मामला केरल में जिला जजों की सीधी भर्ती से जुड़ा है।
नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को न्यायिक अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों में अनुशासन की कमी दिखाई दे रही है और वे लगातार अपनी सुविधाओं, वेतन-भत्तों और सेवा से जुड़े लाभों की मांग उठाते रहते हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि न्यायपालिका में अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस पीठ में सीजेआई सूर्यकांत के अलावा जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल थे। पीठ ने सुनवाई के दौरान न्यायिक अधिकारियों की ओर से बार-बार अपनी सेवा शर्तों को लेकर आवेदन दाखिल करने पर भी सवाल उठाए।
केरल में जिला जजों की भर्ती से जुड़ा है मामला
सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी केरल में जिला जजों की सीधी भर्ती से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान आई। यह भर्ती वकीलों के लिए आरक्षित सीधे भर्ती वाले कोटे के तहत की जा रही है। विवाद इस बात को लेकर है कि क्या ऐसे न्यायिक अधिकारी, जो पहले वकालत कर चुके हैं, अपने वकालत के अनुभव के आधार पर इस कोटे के तहत जिला जज बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

संविधान के अनुच्छेद 233 में क्या है प्रावधान?
संविधान के अनुच्छेद 233(2) के मुताबिक, जिला जज के पद पर सीधे नियुक्ति पाने के लिए किसी वकील के पास कम से कम सात साल का वकालत का अनुभव होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित हाईकोर्ट की सिफारिश भी आवश्यक है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना है कि पहले वकालत कर चुके न्यायिक अधिकारी अपने पुराने अनुभव का इस्तेमाल करके वकीलों के लिए निर्धारित कोटे में नियुक्ति पाने का दावा कर सकते हैं या नहीं। इसी कानूनी विवाद की सुनवाई के दौरान अदालत ने न्यायिक अधिकारियों की ओर से सेवा लाभ और सुविधाओं को लेकर लगातार उठाई जा रही मांगों पर अपनी नाराजगी जाहिर की।