![]()
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल का विरोध करते हुए दावा किया कि उन्हें भी फोन आए और कई तरह के ऑफर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं अपने पक्ष में बदलने की स्क्रिप्ट पहले ही तैयार कर ली है। उद्धव ने परिसीमन समिति में विपक्षी सदस्य को शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाए। क्या उनके इन आरोपों से महाराष्ट्र में विपक्षी एकजुटता की नई लड़ाई शुरू होगी? क्या शरद पवार उनकी अपील पर साथ आएंगे?
मुंबई
परिसीमन बिल को लेकर सियासी टकराव तेज होता जा रहा है। इंडिया ब्लॉक में टूट पड़ने के बाद से विपक्ष की राह थोड़ी कठिन जरूर हो गई है। इसी कारण आज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खरगे पहले स्टालिन से मिलने पहुंचे। इसके अब वो शरद पवार से मुलाकात तकने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस बिल का विरोध करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन आयोग के गठन से लेकर उसकी नियुक्तियों तक में भाजपा की भूमिका है और पूरी प्रक्रिया की पटकथा पहले ही तैयार कर ली गई है। उद्धव ने सवाल उठाया कि आयोग में विपक्ष के किसी नेता को जगह क्यों नहीं दी गई।
- समिति में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और पूर्व मुख्य न्यायाधीश को शामिल किया गया।
- उद्धव ने पूछा कि इन सदस्यों का चयन किसने किया।
- उन्होंने आरोप लगाया कि तीसरे सदस्य के चयन का अधिकार भी ज्ञानेश कुमार को दिया गया है।
- उन्होनें यह भी कहा कि उनको भी ऑफर दिया गया था कि वो समर्थन बिल का समर्थन करें।
- उद्धव की मांग है कि समिति में कम से कम एक विपक्षी नेता को शामिल किया जाना चाहिए।
क्या महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति हो रही है?
उद्धव ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को अलग-अलग मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही कानून बन चुका है और उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है। अगर सरकार इसे अभी लागू करती है तो वह तुरंत समर्थन देने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और उन्हें गुमराह कर रही है।
शरद पवार से उद्धव ने क्या अपील की?
परिसीमन विवाद के बीच उद्धव ने दावा किया कि उन्हें फोन कॉल और कई तरह के प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन उनकी पार्टी के हित सबसे पहले हैं। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से महाराष्ट्र के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की। उद्धव ने बताया कि उन्होंने अपनी पार्टी के सभी नौ सांसदों को निर्देश दिया है कि इस मुद्दे पर संसद में क्या करना है। उनकी पार्टी परिसीमन बिल के विरोध में अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है।
