भाजपा की ‘नफ़रत’ भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है: राहुल गांधी

Breaking News

Loading

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को कहा है कि भाजपा की ‘नफ़रत’ भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है और यही ‘नफ़रत’ बेरोजगारी का भी कारण है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने शनिवार ट्विटर पर एक पोल पोस्ट किया था.

इसी पोल को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ”मैं भी यही मानता हूँ कि भाजपा की नफ़रत भरी राजनीति देश के लिए बेहद हानिकारक है और ये नफ़रत ही बेरोज़गारी के लिए भी ज़िम्मेदार है. देसी और विदेशी उद्योग बिना सामाजिक शांति के नहीं चल सकते.”

Social embed from twitter

Report this social embed, make a complaint

राहुल गांधी ने इसी ट्वीट में आगे लिखा है, ”रोज़ अपने आस-पास बढ़ती इस नफ़रत को भाईचारे से हराएँगे- क्या आप मेरे साथ हैं?”

दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा सरकार की सबसे बड़ी कमी पूछते हुए एक ट्विटर पोल किया था.

इस पोल में राहुल गांधी ने चार विकल्प दिए थे- ‘बेरोज़गारी’, ‘टैक्स वसूली’, ‘महंगाई’, ‘नफ़रत का माहौल’.