‘ये व्यवस्था गूंगी, बहरी और संवेदनहीन है’, सोनम वांगचुक के समर्थन में शेखर सुमन ने सरकार पर साधा तीखा निशाना

मनोरंजन

शिक्षाविद और प्रख्यात वैज्ञानिक सोनम वांगचुक, जो पिछले 21 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, उन्हें लेकर अब फिल्मी गलियारों से भी समर्थन की आवाजें उठने लगी हैं। अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें जबरन उठाकर सफदरजंग…

नई दिल्ली

शिक्षाविद और प्रख्यात वैज्ञानिक सोनम वांगचुक, जो पिछले 21 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे, उन्हें लेकर अब फिल्मी गलियारों से भी समर्थन की आवाजें उठने लगी हैं। अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें जबरन उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें बॉलीवुड का लगभग हर सेलेब वांगचुक के सपोर्ट में उतरता दिखा है। उन्हें साइंटिस्ट की चिंता भी हो रही है। बीते दिन शुक्रवार को एक्टर शेखर सुमन ने भी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर अपनी प्रतिक्रिया दी।