गुजरात के अल्थान में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लोगों ने घेरा थाना; आरोपी हिरासत में

गुजरात

गुजरात के सूरत में अल्थान पुलिस थाने के अंतर्गत छेड़छाड़ के एक मामले के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने इस घटना के बाद थाने के बाहर नारेबाजी की। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ एक शख्स ने छेड़छाड़ की कोशिश की थी।

 

डीसीपी निधि ठाकुर ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ”अल्थान पुलिस थाने के पास रात करीब आठ बजे 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कोचिंग से घर लौटते वक्त छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूटी पर जा रहे एक लड़के ने बच्ची के साथ छेड़खानी की। आरोपी हिरासत में हैं और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”

 

उन्होंने कहा कि आरोपी के गैर-मजहब से होने की वजह से भीड़ काफी आक्रोशित थी। उन्होंने बताया कि अल्थान पुलिस थाने के बाहर करीब 400 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। उन्होंने कहा कि लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया है और किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है।