IPL से पहले फॉर्म में रिंकू सिंह, मनीष पांडे के साथ मिलकर लगाई बाउंड्री की बौछार, एक ओवर में कूटे 20 रन

खेल

Loading

आईपीएल से पहले रिंकू सिंह एक बार फिर शानदार फॉर्म में हैं. मनीष पांडे के साथ मिलकर उन्होंने मैदान पर कोहराम मचाया. दोनों ने प्रैक्टिस मैच में जमकर चौकों छक्कों की बरसात की. उन्होंने मिचेल स्टार्क के ओवर में 20 रन लूटे.

नई दिल्ली.

आईपीएल 2024 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. लगभग सभी टीमों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. आईपीएल हमेशा से युवा खिलाड़ियों का गढ़ माना गया है. कई सारे युवा प्लेयर्स इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाते हैं. रिंकू सिंह एक बार फिर शानदार फॉर्म में हैं. दोनों ने प्रैक्टिस मैच में जमकर चौकों छक्कों की बरसात की. उन्होंने मिचेल स्टार्क के ओवर में 20 रन लूटे.

दरअसल, केकेआर की टीम मंगलवार को अपना पहला प्रैक्टिस मैच खेल रही थी. केकेआर के पहले ही मैच में रिंकू सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की. 19वें ओवर तक एक ग्रुप का स्कोर 68 रन पर 8 विकेट था. लेकिन 19.5 ओवर तक यह स्कोर 84 रन पर 8 विकेट पर पहुंच गया. दरअसल, 20वां ओवर मिचेल स्टार्क करने के लिए आए थे. उस समय स्ट्राइक रिंकू सिंह के पास थी.

रिंकू सिंह ने पहल गेंद पर शानदार छक्का लगाया. इसके बाद उन्होंने एक रन लेके मनीष पांडे को स्ट्राइक दी. मनीष पांडे ने इसके बाद लगातार दो चौका लगाया और फिर स्ट्राइक रिंकू को दी. रिंकू सिंह ने अंतिम गेंद पर चौका लगाया. इस तरह रिंकू और मनीष पांडे ने मिचेल स्टार्क के एक ओवर में ही 20 रन लूट लिए. इस तरह मिचेल स्टार्क मैच के मंहगे गेंदबाज बन गए. उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया.

आईपीएल के दम पर टीम इंडिया की टी20 टीम में मारी एंट्री

रिंकू सिंह के लिए आईपीएल 2023 का पिछला सीजन बेहतरीन रहा था. उत्तर प्रदेश के इस होनहार क्रिकेटर को पहली बार पूरे आईपीएल में खेलने का मौका मिला. और रिंकू ने इस मौके को भुनाया. रिंकू ने आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया की टी20 टीम में एंट्री मारी. उन्हें टीम इंडिया का नया फिनिशर कहा जा रहा है. कई बार रिंकू ने अपनी इस भूमिका को टीम इंडिया में बेहतरीन तरीके से निभाया भी है.