रात में इतने बजे से पहले जरूर कर लें डिनर, वरना बढ़ जाएगा मौत का खतरा, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

हेल्थ

Loading

अक्सर आपने लोगों को रात के 10-11 बजे डिनर करते हुए देखा होगा. खासतौर से शहरों में लेट नाइट डिनर करना आम बात है. एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि देर रात में डिनर करने से लोगों को मौत का खतरा बढ़ जाता है. इस स्टडी में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. चलिए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

आज के दौर में लोगों की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है. लोग देर रात तक जागकर काम करते हैं और इसके बाद डिनर करते हैं. लोगों के लिए रात के 10-11 बजे डिनर करना कॉमन हो गया है और बड़ी तादाद में लोग लेट नाइट डिनर करना पसंद करते हैं. भले ही लोगों को रात को देरी से खाने में ज्यादा आनंद आता है, लेकिन यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि रात को 9 बजे के बाद डिनर करने से स्ट्रोक और मिनी स्ट्रोक जैसी जानलेवा कंडीशन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थिति सोरबोन यूनिवर्सिटी की रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. शोधकर्ताओं ने 1 लाख से ज्यादा लोगों पर स्टडी करने के बाद दावा किया है कि रात को देरी से खाना खाने की आदत लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है. यह रिसर्च नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुई है. इस स्टडी में शामिल लोगों के खाने के समय की मॉनिटरिंग की गई और उनके कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के रिस्क को भी मॉनिटर किया गया. यह स्टडी 7 सालों तक की गई और इसके बाद परिणाम अब सामने आए हैं. इसमें डिनर के सही और सबसे खराब समय का पता चला है.

ऐसे लोगों को स्ट्रोक का खतरा ज्यादा

रिसर्च करने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि स्टडी में यह बात सामने आई कि जिन लोगों ने रात को 8 बजे से पहले डिनर किया था, उनकी अपेक्षा रात को 9 बजे के बाद डिनर करने वाले लोगों को हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा 28 फीसदी तक ज्यादा था. इतना ही नहीं, रात 8 बजे के बाद डिनर करने वाले लोगों को हर घंटे के हिसाब से स्ट्रोक और आइसेमिक अटैक का खतरा बढ़ता चला जाता है. देर रात को डिनर करने से ब्रेन को होने वाली खून की सप्लाई बाधित होने लगती है. इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ने लगता है.

देर से डिनर करने के होते हैं कई नुकसान

रात को देरी से डिनर करने का सेहत पर बुरा असर पड़ता है. मायोक्लीनिक के अनुसार देर से खाना पचने से हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों का स्तर बढ़ जाता है. शाम के समय हाई ब्लड प्रेशर होने से रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है और दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. शोधकर्ताओं ने स्टडी में यह भी पाया कि देर तक खाना खाने से पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक प्रभावित हुईं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रात को देरी से खाना खाने से डाइजेशन सिस्टम भी बिगड़ सकता है और मोटापा बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में रात के 8 बजे से पहले खाना खा लेना चाहिए.