पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को सरकार के हाथ बताया है। उन्होंने ट्वीट में दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया है।
सरकार पर उठाए सवाल
डिप्टी सीएम ने एक अन्य ट्वीट किया, ‘ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।’
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सीबीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के आवास और चार जन सेवकों के ठिकानों समेत दिल्ली और एनसीआर में 21 जगहों पर छापामार कार्रवाई जारी है।’ खास बात है कि जुलाई में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली की संशोधित आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
