नोरा फतेही के डांस स्टेप को बादशाह ने बताया पोछा लगाने जैसा, गुस्से में एक्ट्रेस ने दे डाला ये चैलेंज

मनोरंजन

नोरा फतेही के डांस स्टेप्स की दुनिया दीवानी है। उनके मूव्स हर कोई पसंद करता है लेकिन सिंगर और रैपर बादशाह ने उनके डांस स्टेप्स को पोछा लगाने जैसा बताया है। इस पर नोरा ने उन्हें एक चैलेंज दे डाला।

नई दिल्ली

कलर्स टीवी के शो डांस दीवाने जूनियर्स (Dance Deewane Juniors) का प्रोमो वीडियो चैनल के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जायेगा कि रैपर बादशाह (Badshan) एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) से बेवजह पंगा ले लेते हैं और फिर उन्हें पछताना पड़ेगा। दरअसल, बादशाह नोरा फतेही के डांस स्टेप का मजाक उड़ाते हैं, इस पर एक्ट्रेस ने उन्हें डांस करने का चैलेंज दे देती हैं। बस फिर क्या था बादशाह स्टेज पर लोट-पोट हो जाते हैं लेकिन डांस स्टेप नहीं कर पाते हैं। फिर नीतू कपूर कहती हैं अब बादशाह को पछतावा हो रहा होगा।

नोरा के डांस स्टेप्ट है जैसे पोछा लगाना

शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में बादशाह कहते हैं, ‘मुझे लगता है पोछा लगाने को हुक स्टेप नहीं कहते हैं।’ इस पर नोरा कहती हैं, ‘कोई बात नहीं, मेरे हुक स्टेप इतने आसान है तो आपके लिए चैलेंज है और इन्हें करने वाले हैं।’ फिर बादशाह और नोरा डांस करने के लिए स्टेज पर पहुंच जाते हैं।