‘बेरोजगारी के आपातकाल’ के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: राहुल गांधी

Breaking News

Loading

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में हजारों लोगों के आत्महत्या करने से संबंधित खबर को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘बेरोजगारी के आपातकाल’ के लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार है।

राहुल गांधी ने किया था बेरोजगारी को लेकर  ट्वीट

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बेरोज़गारी के कारण आत्महत्या बढ़ीं और बेरोज़गारी किसके कारण बढ़ी? केंद्र सरकार इस बेरोज़गारी आपातकाल के लिए ज़िम्मेदार है।

2  वर्ष के पश्चात 16000 लोगों ने दी अपनी जान 

सरकार ने गत बुधवार को कहा कि 2018 से 2020 के बीच 16,000 से अधिक लोगों ने दिवालिया होने या कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या कर ली जबकि 9,140 लोगों ने बेरोजगारी के चलते अपनी जान दे दी।

नित्यानंद ने राज्यसभा में दिया लिखित जवाब

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2020 में 5,213 लोगों ने दिवालियापन या कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या की जबकि 2019 में यह संख्या 5,908 और 2018 में 4,970 थी।