ईडी की कार्रवाई पर पत्रकार राना अय्यूब ने कहा- सच बोलना जारी रहेगा

प्रवर्तन निदेशालय यानी आईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पत्रकार राना अय्यूब की 1.77 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ ईडी के एक अधिकारी ने बताया है कि राना अय्यूब ने कथित तौर पर तीन अभियानों के लिए मिले डोनेशन का इस्तेमाल नहीं किया. अधिकारी का ये भी आरोप है कि राना अय्यूब ने डोनेशन के कुछ हिस्से को कथित तौर पर निजी ख़र्चों में इस्तेमाल किया.

Social embed from twitter

Report this social embed, make a complaint

पुलिस ने ‘हिंदू आईटी सेल’ नाम की एक ग़ैर सरकारी संस्था के संस्थापक और ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले विकास सांकृत्यायन की शिकायत पर राना के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था. राना अय्यूब अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट में नियमित कॉलम लिखती हैं.

उन्हें मोदी सरकार का आलोचक माना जाता है. राना अय्यूब ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि सरकार उनकी पत्रकारिता के कारण उनके पीछे एजेंसियों को लगा रही है. लेकिन वे सच बोलना जारी रखेंगी.

Social embed from twitter

Report this social embed, make a complaint

राणा अय्यूब ने ट्वीट कर लिखा है कि जब मौजूदा सरकार एक पत्रकार को उसकी पत्रकारिता के ख़िलाफ़ जवाब देने के लिए सभी एजेंसियों को लगा देती है, तो एक पत्रकार कैसे रहेगा. उन्होंने आगे लिखा है- सच बोलना जारी रखकर.