Vaibhav Sooryavanshi First International Hundred: वैभव ब्रो! तुम क्यों चूके? बनने ही वाला था वर्ल्ड रिकॉर्ड… जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तांडव मचाया कि सब देखते रह गए. महज 49 गेंदों में 81 रन ठोककर वैभव सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने ही वाले थे, पर सिर्फ 19 रन से चूक गए. शतक भले छूटा, लेकिन 165 पल्स् के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों के धागे खोलकर इस लड़के ने साबित कर दिया कि वो ही असली ‘बॉक्स ऑफिस’ प्लेयर है.
नई दिल्ली.
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा गदर मचाया है कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान है. हालांकि, वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज 19 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने फैंस का दिल जीत लिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं रही है. मैदान पर उतरते ही विपक्षी गेंदबाजों पर टूट पड़ने वाले वैभव इस सीरीज के असली ‘बॉक्स ऑफिस प्लेयर’ साबित हुए हैं. सीरीज के एक बेहद अहम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी अपने पहले इंटरनेशनल शतक की ओर बेहद तेजी से बढ़ रहे थे. लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाज मधेवेरे की एक फ्लाइटेड गेंद पर वैभव ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद हवा में गई और वहां तैनात ब्रेड इवांस ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से एक अद्भुत लो कैच लपक लिया.
इस बेहतरीन कैच के साथ ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का शतक बनाने का सपना महज 19 रन से टूट गया. वह 49 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर पवेलियन लौटे, जिसमें उन्होंने 8 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 165.31 का रहा. भले ही वैभव शतक से चूक गए, लेकिन जब वह आउट होकर वापस लौट रहे थे, तब स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने खड़े होकर (Standing Ovation) तालियों के साथ इस 15 साल के सितारे का शानदार अभिवादन किया.
सीरीज में ‘हिटमैन’ अवतार, हर मैच में तबाही!
वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ यह T20I सीरीज किसी सपने से कम नहीं रही है. उन्होंने हर मुकाबले में अपनी बेखौफ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. पहले मैच में वैभव ने महज 19 गेंदों में 50 रन ठोककर अपने इरादे साफ कर दिए थे. दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने बिना किसी दबाव के 9 गेंदों में 20 रन की तेज तर्रार पारी खेली. और अब 49 गेंदों में 81 रन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं. 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के धागे खोलना कोई मामूली बात नहीं है. वैभव सूर्यवंशी ने यह साफ कर दिया है कि क्रिकेट के नए दौर में वह अपनी एक अलग और आक्रामक पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

वैभव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव ने 31 गेंदों में पचासा ठोका. अर्धशतक तक पहुंचने के लिए वैभव ने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक भी रहा. वैभव 15 साल की उम्र में दो टी20 इंटरनेशनल फिफ्टी बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में वैभव ने 19 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर इतिहास रचा था. वह टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. अब वैभव ने तीन मैचों में दूसरे अर्धशतक से एक और कीर्तिमान बना दिया. टी20 इंटरनेशनल ही नहीं, वैभव पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल के होने से पहले दो अर्धशतक जमाने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं. नेपाल के कुशल मल्ला ने एक बार ऐसा किया है.