ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर ब्यूटी प्रोडक्ट फायदे की जगह साइडइफेक्ट्स दे जाते हैं। ऐसे में कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले ऑयली स्किन वालों को काफी सोच-विचार की जरूरत होती है। आपकी या आपके किसी दोस्त की भी ऑयली यानी तैलीय स्किन है, तो आप घरेलू फैसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे कि चेहरे पर नेचुरल निखार आ सके। आइए जानते है.

खीरे का फैसपैक
खीरा स्किन को हाईड्रेट करने में मदद करता है।खीरे को घिसकर उसका पल्प तैयार कर लें।अब खीरे के गूदे में दही डालकर अच्छे से मिला लें।इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।तैलीय और मुंहासे रहित त्वचा पाने के लिए खीरे के यह फेस पैक उपयोगी हो सकता है।संवेदनशील त्वचा वालों के लिए भी यह फेसपैक उपयुक्त है।

मसूर दाल फैसपैक
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए मसूर की दाल काफी फायदेमंद है। इससे चेहरे को निखारने में भी मदद मिलती है। इसका फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच मसूर की दाल का पाउडर लें और उसमें एक चम्मच दही या फिर गुलाब जल मिलाएं। इस पैक को अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं। यह न सिर्फ ऑयली स्किन की समस्या को दूर करेगा बल्कि स्किन भी ज्यादा सॉफ्ट बन जाएगी।

मिक्स पाउडर पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, चुटकी भर हल्दी और नारियल पानी की जरूरत होगी। इन सभी सामान को जरूरत के हिसाब से अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें की ये फेस पैक बहुत ज्यादा पतला ना हों। इसे अच्छे से चलाएं ताकि घुटले न रह जाएं।
कैसे करें अप्लाई
चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करें और फिर फेस वॉश की मदद से अच्छे से धो लें। फिर फेस पैक को अप्लाई करें। इन फेस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करें और फिर साफ करें
