कद्दू खाने के हैं अमेजिंग बेनिफिट्स, मोटापा कम करने के लिए डाइट में कर सकते हैं शामिल

हेल्थ

नई दिल्ली

कद्दू का नाम सुन कर लोगों में एक अलग सा रिएक्शन देखने को मिलता है, जो लोग इसे खाना पसंद नहीं करते, वह अक्सर इसका नाम आते ही मुंह सिकोड़ते नजर आते हैं। नाम से भले ही ये कूल नहीं लगता, लेकिन इसे खाने के खूब फायदे हैं। कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है कद्दू। इसमें बीटा कैरोटिन का भी बहुत बड़ा स्त्रोत है, एक कैरोटीनॉयड जिसे आपका शरीर विटामिन ए में परिवर्तित करता है। इसे खाने के ढरों फायदे हैं। आइए, जानते हैं।

1) कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट अल्फा कैरोटीन, बीटी क्रिप्टोक्सैन्थिन और कई अन्य होते हैं, जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचा सकता है।

2) कद्दू में विटामिन ए और सी की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, आयरन और फोलेट इम्यूनिटी को भी मजबूत कर सकते हैं।

white pumpkin

3) कद्दू में विटामिन ए, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन मौजूद होता है, जो आंखों की दृष्टि को होने वाली हानि से बचा सकता है। जो बढ़ती उम्र के साथ होना सामान्य है।

4) कब्ज की परेशानी से पीड़ित लोग रोजाना कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं। इसके बीजों में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही कब्ज से राहत मिलती है।

5) कद्दू में मौजूद फाइबर और विटामिन मोटापा कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसे खाने से स्किन स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रहती है।

इस आर्टिकल को शेयर करें