WTC Final: चौथे दिन के खेल से पहले दिनेश कार्तिक ने बताया मौसम का हाल, बारिश बिगाड़ सकती है चौथे दिन का खेल भी

खेल

नई दिल्ली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल मैच का मजा अभी तक मौसम ने काफी बार किरकिरा किया है। तीन दिन का खेल हो चुका है, जिसमें कुल 141.1 ओवर का ही खेल हो सका है। मैच के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले साउथम्पटन में मौजूद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मौसम का ताजा हाल इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया है। दिनेश कार्तिक इस ऐतिहासिक मैच के लिए टीम इंडिया का हिस्सा तो नहीं हैं, लेकिन कमेंट्री पैनल में शामिल हैं।