लोगों के साथ खड़ी होने में भी विफल रही मोदी सरकार: राहुल गांधी

Breaking News

Loading

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया

नयी दिल्ली।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए सोमवार को कहा कि यह सरकार न सिर्फ कोरोना महामारी से निपटने का प्रबंधन करने में बल्कि लोगों के साथ खड़ी होने में भी विफल रही है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “सरकार न सिर्फ कोविड संकट के प्रबंधन में बल्कि लोगों के साथ खड़ी होने में भी विफल रही, वहीं व्यक्तिगत स्तर पर हर रोज ऐसी कहानियां भी आ रही है जो दूसरों की सेवा में जुटे नायकों की है। उनका आभार जो दुनिया को दिखा रहे है कि भारत वास्तव में किनके लिए खड़ा है।”

 

 

इससे पहले राहुल  गांधी ने एक अन्य ट्वीट में सरकार पर पीएमकेयर्स को लेकर हमला किया और कहा, “पीएमकेयर्स के वेंटिलेटर और स्वयं प्रधानमंत्री में कई समानताएँ हैं- दोनों का हद से ज़्यादा झूठा प्रचार, दोनों ही अपना काम करने में फ़ेल, ज़रूरत के समय, दोनों को ढूँढना मुश्किल।”