सरकार ने कोरोना टीका बनाने वाली कंपनियों की जनता का पैसा देकर मदद की: राहुल

Breaking News

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने कोरोना टीका बनाने वाली कंपनियों की जनता का पैसा देकर मदद की है

नयी दिल्ली ।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार ने कोरोना टीका बनाने वाली कंपनियों की जनता का पैसा देकर मदद की है लेकिन देशवासियों को इसकी दुनिया में सबसे अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

राहुल गांधी ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा,“कोविड टीका बनाने के लिए निर्माता कंपनी को लोगों का पैसा दिया गया। अब भारत सरकार लोगों को उसी टीके के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा कीमत देने के लिए कह रही है। हमारे ‘विफल तंत्र’ में लोग एक बार फिर ‘मोदी मित्रों’ को लाभ पहुंचाने के लिए विफल हो गए हैं।”

 

 

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है जिसमे कहा गया है कि सरकार कोविड वैक्सीन बनाने वाली कम्पनियों की मदद करेगी। एक अन्य खबर है सरकार भारत बायोटेक को तथा तीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को 65 करोड़ रुपए का अनुदान देगी।