Breaking News

राम के नाम पर राजनीति कर रही है भाजपा: नरेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आरोप लगाया कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के नाम पर सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके आदर्शो पर चलने की बजाय राम के नाम पर राजनीति कर रही

शाहजहाँपुर।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आरोप लगाया कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के नाम पर सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके आदर्शो पर चलने की बजाय राम के नाम पर राजनीति कर रही है।

जिले के खुटार स्थित गुटैया में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुये श्री टिकैत ने शनिवार को कहा “ सरकार किसानों के साथ जो छल कपट की राजनीति कर रही है,उसे अब किसान समझ चुका है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। यह लोग अपनी जुबान से हमारे बुजुर्गों रामचन्द्र जी का नाम न लें। श्रीराम का अगर नाम ले रहे हो तो उनके आदर्शों पर चलना सीखो।”

उन्होने कहा कि भाजपा नेताओं ने रामचन्द्र जी के नाम से सरकार बनाई और आज भी उन्हीं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर गुजरात में कत्लेआम करवाने का आरोप लगाया और कहा गोधरा काण्ड इन्ही की देन है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में हुए दंगों का आरोप भी भाजपा पर मढ़ते हुए कहा “ हम मुजफ्फरनगर के दंगों के साक्षी हैं गवाही के तौर पर हमने वहां देखा है कि किस तरह से भाजपा द्वारा हिंदू मुसलमान की खाई पैदा कर राजनीतिक की जा रही है।”

किसान नेता ने कहा कि महापंचायत में पहुंचे किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गेंहू खरीद से लेकर किसानों से सम्बंधित सभी समस्याओं के निराकरण के लिए वह सदैव किसानो के साथ है। उनके साथ धोखा नहीं किया जाएगा। किसी के भी बरगलाने में आने की जरूरत नहीं है।

भाकियू उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने उपस्थित किसानों से अपनी फसलें काटने के बाद प्रत्येक किसान के घर से एक व्यक्ति को गाजीपुर बार्डर पहुंचने की अपील की। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गेंहू खरीद में गड़बड़ी हुई किसानों के साथ अन्याय धोखा हुआ तो अधिकारियों के ऑफिसों में गेहूं भरवा दिया जाएगा।

महापंचायत में पहुंची पंजाबी गायिका रूपेन्द्र सिंह हांडा ने कहा कि सरकार देश बेंचने का काम कर रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि सरदारों की कौम बलिदान के लिए जानी जाती है। आप जागरूक रहें। यह लड़ाई किसान जरूर जीतेंगे।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button
Close