राहुल गांधी :’पैसा जनता का, फायदा मिल रहा….’, राहुल गांधी ने अडाणी समूह में LIC द्वारा किए गए निवेश पर कसा त

Breaking News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने  एलआईसी द्वारा अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड में किए गए निवेश को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है।

 

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा अडाणी समूह में किए गए 5,000 करोड़ रुपये के निवेश का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी का आरोप है कि सार्वजनिक धन का इस्तेमाल निजी संस्थाओं को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

राहुल ने एलआईसी के पैसे के निवेश पर जताई चिंता
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, पैसा आपका, पॉलिसी आपकी, प्रीमियम आपका…….सुरक्षा, सुविधा, फायदा अडाणी को!” राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक न्यूज वेबसाइट की खबर को साझा करते हुए एलआईसी द्वारा अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड में किए गए निवेश को लेकर चिंता व्यक्त की है।

 

भारत की सबसे बड़ी एकीकृत परिवहन कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसआईजेड) ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने अपने अब तक के सबसे बड़े घरेलू बॉन्ड इश्यू में 5,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एपीएसआईजेड ने भारतीय जीवन बीमा निगम से 15 साल के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के जरिए यह फंड जुटाया है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आरोप लगाते रहे हैं कि आम जनता के बीमा प्रीमियम के जरिए एकत्रित गए एलआईसी के पैसे को अडाणी समूह में निवेश किया गया है। एलआईसी एक सरकारी घरेलू वित्तीय संस्था है जो भारतीय शेयर बाजार में निवेश करती है।