बाबा रामदेव : 30 दिनों में 10 से 12 किलो तक वजन कैसे बढ़ाये ये जाने , और उपाय

जिस तरह अधिक वजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, उसी तरह अधिक दुबला होने के कारण भी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोग तमाम कोशिशों के बाद भी अपने वजन को बढ़ा नहीं पाते।अपने वेट को बैलेंस करने के लिए लोग जिम जाते हैं और फूड सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि कई बार ये सब करने के बाद भी वजन बढ़ नहीं पाता है।
योग गुरू बाबा रामदेव की मानें तो योगासन के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। बाबा रामदेव के मुताबिक इन टिप्स को अपनाकर आप केवल एक महीने में ही 10 से 12 किलो तक वजन को बढ़ा सकते हैं और दुबेलपन की समस्या से निजात पा सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए योगासन: बाबा रामदेव बताते हैं की अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत योग से करनी चाहिए। सबसे पहले प्राणायाम, जैसे कपालभाति, सूर्यनमस्कार, अनुलोम विलोम आदि करने चाहिए। उसके बाद कुछ योगासन करने चाहिए। अपने रूटीन में योग को शामिल करने से आप अपने वजन को कम समय में ही बढ़ा सकते हैं।
इन योगासन की ले सकते हैं मदद-
भुजंगासन: प्राणायाम के बाद इस आसन का अभ्यास करें। करीब 25 से 30 बार इस आसन को करने से शरीर मजबूत और सुडौल बनता है। साथ ही इससे रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है।
सर्वांगासन: अगर आप शीर्षासन नहीं कर पा रहे हैं तो आप सर्वांगासन कर सकते हैं।
दंड बैठक: बाबा रामदेव वजन बढ़ाने के लिए दंड बैठक करने की सलाह देते हैं। इसे नियमित तौर पर करने से सीना, जांघ और भुजाएं मजूबत होती हैं। यह शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है।
शीर्षासन: इस आसन को अपने रूटीन में शामिल करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। साथ ही शरीर भी मजबूत बनता है।
घरेलू उपाय: दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना सुबह के समय दूध और केले का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा दूध के साथ अश्वागंधा चूर्ण लेना चाहिए। शतावर चूर्ण भी वजन को बढ़ाने मे मदद कर सकता है। आप चाहें तो दूध के साथ शतावर चूर्ण का भी सेवन कर सकते हैं