सरकार काले कृषि कानूनों को वापस लेने की बजाए सिर्फ किसानों को बार-बार अपमानित करने में जुटी है : प्रियंका

Breaking News

Loading

दिल्ली बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसान केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मोदी सरकार काले कृषि कानूनों को वापस लेने की बजाए सिर्फ देश के किसानों को बार बार अपमानित करने में जुटी है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव ने कहा कि सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के काम कर रही है और उन्हीं के चश्मे लगाकर किसानों का संकट देख रही है इसलिए उसे कहीं हकीकत नजर नहीं आ रही है।

 

वाड्रा ने कहा ‘‘भाजपा सरकार ने संसद में कहा कि न तो उसने काले कृषि कानूनों पर किसानों की मंशा जानने की कोई कोशिश की और न ही उसके पास शहीद किसानों का कोई आंकड़ा है। अपने खरबपति मित्रों का चश्मा लगाकर आंखों का पानी मार चुकी ये सरकार बस किसानों का अपमान किए जा रही है। काले कृषि कानून वापस लो।’’