बाथरूम में कुछ लोग क्यों लगाते हैं ज्यादा टाइम? आदत ही नहीं, यह भी है वजह

हेल्थ

Loading

नई दिल्ली

तुम बाथरूम में परमानेंट शिफ्ट क्यों नहीं हो जाते?, इसे नहाने के लिए पूरे दो घंटे चाहिए, इसने बाथरूम में डेरा डाला हुआ है… आपने या आपके घर के किसी सदस्य ने बाथरूम में ज्यादा देर तक कब्जा जमाने के लिए ये डायलॉग्स जरूर सुने होंगे! लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाथरूम में ज्यादा समय लगाना आदत से ज्यादा एक सिंड्रोम है।

बाथरूम में क्यों लगाते हैं ज्यादा टाइम 
जो लोग बाथरूम में बहुत अधिक वक्त लगाते हैं और उन्हें इस बात का अहसास भी नहीं होता तो इसका मतलब है कि उन्हें सायकॉलजिकल हेल्प की जरूरत है। क्योंकि वे ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर से गुजर रहे हो सकते हैं या फिर उन्हें इरिटेबल बॉल सिंड्रोम या डिल्यूजनल डिसऑर्डर की समस्या हो सकती है।

 

क्या होते हैं लक्षण 
जो लोग ओसीडी से ग्रसित होते हैं उन्हें रीपिटेड थॉट्स आते हैं यानी कि उन्हें एक ही तरह के विचार बार-बार आते रहते हैं। ये विचार उन्हें परेशान करते हैं और उन विचारों के अनुसार ही वे एक काम को बार-बार करते रहते हैं। जैसे, कोई व्यक्ति बार-बार हाथ धोता रहता है। कई बार तो यह दिक्कत इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति एक दिन में एक साबुन तक खत्म कर देता है!