अपनी किताब की वजह से विवादों में फंसी करीना कपूर, जल्द दर्ज हो सकती है शिकायत

,मुंबई
करीना कपूर ने इसी साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। बीते शुक्रवार (9 जुलाई) को उन्होंने प्रेग्नेंसी पर अपनी किताब लॉन्च की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी।
मुसीबत में फंसी
करीना ने बताया कि उन्होंने अपनी किताब करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल में पहली और दूसरी प्रेग्नेंसी की जर्नी के बारे में बताया है। जिनमें से अच्छे दिन और बुरे दिन थे। हालांकि अब अपनी इसी किताब के चलते वह मुसीबत में फंसती दिख रही हैं।
View this post on InstagramA post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
नाम पर आपत्ति
जी हां, करीना कपूर के किताब के नाम पर विवाद हो रहा है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड ने किताब के नाम पर आपत्ति जताई। बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड यूसुफ ने कानपुर में एक बैठक का आयोजन किया और करीना कपूर की किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबल रखने का विरोध किया। बोर्ड जल्द ही उनके खिलाफ शिकायत कर सकता है।