मनोरंजन

राज कौशल कार्डिएक अरेस्ट को समझ रहे थे एसिडिटी, मंदिरा बेदी से देर रात बोले..

,मुंबई

मंदिरा बेदी के पति और फिल्ममेकर राज कौशल को निधन के पहले तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। वह इसे एसिडिटी समझ रहे थे, जबकि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आने के पहले के संकेत थे। सुबह 4 बजे के आसपास उन्होंने मंदिरा से अपनी तबीयत के बारे में बताया। वह डॉक्टर के पास पहुंच पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। यह जानकारी उनके दोस्त सुलेमान मर्चेंट ने एक इंटरव्यू के दौरान दी।

खा ली थी ऐंटी-एसिड दवा

राज कौशल के निधन के सदमे से उनके दोस्त और करीबी उबर नहीं पा रहे। इस बीच उनके दोस्त म्यूजिक डायरेक्टर सुलेमान मर्चेंट ने Etimes से बात करके राज की तबीयत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राज शाम से ही कुछ ठीक फील नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक एंटासिड खा ली। इसके बाद उनकी दिक्कत बढ़ती गई। सुबह 4 बजे के आसपास उन्होंने मंदिरा को बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आ रहा है। मंदिरा ने तुरंत आशीष चौधरी को बुलाया। दोनों उन्हें कार में डालकर हॉस्पिटल ले जाने लगे।

पहले आ चुका है हार्ट अटैक

राज होश खोते जा रहे थे। सुलेमान बताते हैं, मुझे लगता है कि वे शायद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन 5-10 मिनट में ही उनकी पल्स बंद हो गई। वे डॉक्टर के पास भी नहीं पहुंच पाए। सुलेमान ने बताया कि 30-32 की उम्र में उन्हें एक बार हार्ट अटैक हुआ था। इसके बाद उनकी काफी केयर की गई और वह ठीक थे। राज कौशल सुलेमान मर्चेंट के 23 साल पुराने दोस्त थे। उनके लिए ये बड़ा सदमा है।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button