IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, श्रेयस अय्यर आईपीएल से हुए बाहर

खेल

Loading

नई दिल्ली

श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती वनडे में कंधे की हड्डी खिसकने के कारण  9 अप्रैल से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी बाहर हो गए। इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स  ने कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स  के सहमालिक पार्थ जिंदल ने इसकी पुष्टि कर दी है। पार्थ जिंदल ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे कप्तान श्रेयर अय्यर चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि वो जल्दी ठीक होंगे। विश्वास है कि आप और मजबूत होकर लौटेंगे। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को आपकी जरूरत है।

हालांकि बीसीसीआई ने इसे लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन स्कैन में उनकी चोट को लेकर जो जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक उनकी सर्जरी हो सकती है।  पहले वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान बेयरेस्टो के स्ट्रोक को रोकने के दौरान उनके बाएं कंधे पर चोट आई थी।